Advertisements
Spread the love
कुजू पंचायत से श्रीमती पिंकी बारदा ने किया नामांकन,कहा – जनता का आशीर्वाद रहा तो कुजू पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्रथमिकता
नामांकन के अंतिम दिवस पर राजनगर प्रखंड मुख्यालय में मुखिया पद में नामांकन के लिए पहुँची ,श्रीमती पिंकी बारदा।इसी दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कुजू पंचायत डूबी क्षेत्र है,जिस कारण इस क्षेत्र की जनता कई जनकल्याणकारी योजना से वंचित है।लेकिन पिछले वर्ष से यहां की जनता को सरकारी लाभ जैसे पीएम आवास मिल रहा है,और यदि इस बार यदि जनता मुझे मौका दे तो मैं अपने पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी, और शिक्षा, रोजगार, सड़क,पानी,बिजली,आवास,पेंशन जैसी सभी मूलभूत सुविधाओं से पंचायत क्षेत्र को अच्छादित करूंगी।वहीं नामांकन के मौके पर
उनके साथ कांडे सोय, सिकंदर लामय, विक्रम लामय,मनोज खंडायत आदि मौजूद थे।

You missed