Advertisements
Spread the love

झारखण्ड के खानों से हो रही है पैसे की बारिस, ईडी ने पूजा सिंघल के कई ठिकानों पर छापामारी कर करोड़ों किया जप्त……

पुजा सिंघल के बाद, ईडी के रडार पर दो आईएस और

एक उद्योगपति…

आदित्यपुर (ए के मि़श्र ) :- आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल आज झारखंड की राजनीति में और प्रशासनिक गलियारों में खूब भ्रष्टाचार की वाहवाही लूट रही। एक तरफ उनके पति तो दूसरी तरफ सीए सुमन के सामने बैठाकर आमना सामना कर पूछताछ ईडी द्वारा और संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है।

Advertisements

वहीं अब केंद्रीय राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में अपनी पहुंच की धाक जमाने में पूजा सिंघल लगी हुई है। वही प्राप्त चर्चाओं के अनुसार कहा जा रहा है कि झारखंड की राजनीति में और प्रशासनिक गलियारों में आ रही खबरों से कुछ और बड़ा होने वाला है। जिसमें दो आईएसए और एक जमशेदपुर के उद्यमी के नाम होने की चर्चा अंदर खाने दबी जुबान पर चल रही है।

देखना अब यह है कि वह कौन 2 आईएएस अधिकारी और एक जमशेदपुर के उद्यमी है जो ईडी के राडर पर हैं । यह कब तक खुलासा होगा या यूं ही रह जाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा ।