Advertisements

उत्कलमणि आदर्श पाठागार के संस्थापक सदस्य के निधन पर
हुई शोक सभा….
सरायकेला : उत्कलमणि आदर्श पाठागार के संस्थापक सदस्य हरिश शंकर महांती के निधन पर पाठागार में जलेश कवि की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में उनके निधन को अपुरणीय क्षति करार देते हुए कहा कि गया कि वे संस्थापक सदस्य के साथ साथ छऊ कलाकार व बॉलीबॉल खिलाडी भी थे. उनका निधन की भरपाई कभी संभव नही है. मौके पर भोला महांती, चंद्रशेखर कर, कार्त्तीक परिच्छा, काशी कर, सुशांत महापात्र के अलावे कई उपस्थित रहे.
Advertisements


