Spread the love

केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष के कार्यकाल की विफलताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने की

प्रेस कॉन्फ्रेंस….

जिस देश का राजा व्यापारी होगा, उस देश की जनता भिखारी हो

जाएगी: राकेश सिन्हा…..

सरायकेला। केंद्र की मोदी सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल आगामी 28 मई को पूरा होने जा रहा है। मोदी सरकार के कार्यकाल की विफलताओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू की अध्यक्षता में स्थानीय परिसदन में की गई उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने इस बाबत बातें रखीं। उन्होंने कहा कि 8 वर्षों से हो रही सिर्फ बात ही बात, भाजपा ने किया जनता के साथ विश्वासघात।

वर्तमान के देश के हालात को देखते हुए उन्होंने चाणक्य के कथन को कहा कि जिस देश का राजा व्यापारी होगा, उस देश की जनता भिखारी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एक सजग राजनीतिक विपक्ष होने के दायित्व के साथ कांग्रेस पार्टी केंद्र की भाजपा सरकार को आइना दिखाना आवश्यक समझती है। आज 8 वर्षों के बाद पूरा देश नफरत और डर के वातावरण में जीने को मजबूर हैं। धर्मांधता रूढ़िवादिता का अंधकार फैलाया जा रहा है। समाज में विभाजन का बीज बोकर और तुष्टिकरण की राजनीति को आधार बनाकर भाजपा चुनावी जीत तलाशती है। चुनाव में अब तरक्की विकास, सड़क, स्कूल, शिक्षा, अस्पताल, उद्योग, रोजगार, खेती और बढ़ोतरी मुद्दे नहीं रह गए हैं। भाजपा प्राइस मुद्दे हैं शमशान कब्रिस्तान, बुलडोजर, लाउडस्पीकर, गर्मी निकालना, मंदिर बनाम मस्जिद बनाम गिरजाघर बनाम गुरुद्वारा, लड़कों के नाम बदलना और खाने पहनने के नाम पर समाज का बटवारा।

देश में बढ़ती आर्थिक असमानता के चलते 142 सबसे बड़े अमीरों की संपत्ति 1 साल में 30 लाख करोड़ बढ़ गई पर देश के 84% घरों की आय घट गई। 1500000 खाते में आना तो दूर बचत का पैसा भी लूट गया। गिरती अर्थव्यवस्था के चलते एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत गिर कर 77.56 हो गई। जो 75 साल में सबसे बड़ी गिरावट है। दूसरी ओर देश का कर्ज साल 2014 में 55 लाख करोड़ से बढ़कर साल 2022 में 135 लाख करोड़ हो गया। मोदी सरकार हर रोज 4000 करोड़ का कर्ज लेती है। देश के हर नागरिक पर 100000 का कर्ज है। मोदी सरकार में आमदनी गुम और महंगाई बूम पर है। वर्ष 2014 में 410 में मिलने वाला रसोई गैस सिलेंडर 1000 का हो गया। पहले लूट फिर छूट की नीति पर काम कर रही केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल की कीमतों के साथ भी ऐसी नीति अपनाई है। यही हालात तकरीबन सभी वस्तुओं की कीमतों में हुआ है।

5 साल में 12500000 महिलाओं का रोजगार छीना गया। पिछले 4 महीने में 2500000 महिलाओं ने रोजगार खोया है। देश में बेरोजगारी की दर 8% से अधिक है। भारत सरकार के सरकारी उपक्रमों और प्रांतीय सरकार ने मिलाकर 30 लाख से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। सेनाओं में 255000 पद खाली हैं। निजी क्षेत्र में लघु और छोटे उद्योग तालाबंदी की कगार पर हैं। किसान और खेती को प्राइवेट कंपनियों को सौंपने का षड्यंत्र जारी है। दलित और आदिवासी सब प्लान खत्म कर दिया गया। देश के भुभागीय अखंडता पर हमला बोला गया है। चीन ने दुस्साहस कर लद्दाख में भारत माता की सरजमी पर कब्जा कर रखा है। अरुणाचल की सीमा पर अतिक्रमण कर चीन आए दिन नए ठिकाने बना रहा है। डोकलाम में चीन द्वारा किए नये सड़क निर्माण, तोपखाने और सैनिक ठिकानों का निर्माण हमारी अखंडता को सीधी चुनौती है। सरकार केवल चीनी ऐप पर बैन कर झूठी वाहवाही लूट रही है। और उल्टा चीन से वस्तुओं का आयात बढ़कर 97 बिलियन डॉलर हो गया है।

झारखंड का केंद्र सरकार पर 1 से 36 लाख करोड़ बकाया है। अन्य गैर भाजपा राज्य सरकारों की तरह झारखंड में भी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक सरकार को अपदस्थ करने का कुचक्र रचा जा रहा है। जबकि पूजा सिंघल के मामले में राज्य में भाजपा की अर्जुन मुंडा सरकार के समय मनरेगा घोटाला हुआ था। और भाजपा किसी दूसरी सरकार मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में सभी अभियुक्तों को क्लीन चिट दी गई थी। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार के समय संचालित की गई सभी योजनाओं की जांच आयोग द्वारा कराया जाए। तो 1-1 मंत्री घेरे में आएंगे।

इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष कैलाश महतो, महासचिव लाल बहादुर सिंहदेव, सुशेन मार्डी, शिवा दास, कृष्णा कैवर्त, राहुल मुदी, बलभद्र महतो, धर्मेंद्र महतो एवं संतोष बारजो सहित अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed