Advertisements

जानलेवा हमला करने के आरोप में रमजान अंसारी को
सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…..
सरायकेला। तालाब में नहाने संबंधित पुराने विवाद को लेकर रंगामाटिया गांव निवासी रमजान अंसारी ने अपने गांव के ही संतोष महतो पर बीते शुक्रवार की शाम कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया था।
Advertisements

वर्तमान में संतोष महत्व जमशेदपुर में इलाजरत है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि सरायकेला थाना कांड संख्या 63/2022 के तहत भादवि की धारा 504/ 324/ 307 के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए सरायकेला थाना पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटों के भीतर शनिवार को अभियुक्त रमजान अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी बरामद किया गया है।
Related posts:
सरायकेला:होली पर पीडीजे ने सपत्नी मंडल कारा पहुंचकर बंदियों के बीच मिठाई और वस्त्र का किये वितरण...
अवैध शराब कारोबार पर उत्पाद विभाग का शिकंजा,ढाबा और किराना दुकान से विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ...
Saraikela News : राधाकृष्ण मंदिर के पुनरुद्धार के लिए कमेटी का हुआ गठन, रजतेन्दु रथ बने अध्यक्ष....

