Advertisements

आंधी तूफान में सड़क के बीचो-बीच गिरा पेड़; जिप सदस्य शंभू मंडल
ने करवाया क्लियर।
सरायकेला। मंगलवार की देर दोपहर क्षेत्र में चली तेज हवा के दौरान सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलाबीरा में एक विशालकाय पेड़ मुख्य सड़क मार्ग के बीचो बीच गिर गया। जिसके कारण दोनों ओर से सड़क जाम की स्थिति बन गई। और वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसे देखते हुए नवनिर्वाचित स्थानीय जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने तत्काल राहत कार्य शुरू करवाया। जिसमें अपने कार्यकर्ता और मजदूरों को लगाकर युद्ध स्तर पर काम करते हुए आधे घंटे में सड़क मार्ग क्लियर करवा कर लगी सड़क जाम को खुलवाया। जिससे सड़क जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस लेते हुए जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल का आभार भी जताया। मौके पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए उनकी सामाजिक सेवा अनवरत जारी रहेगी।
Advertisements

Related posts:
सेवा ही संकल्प है संस्था ने कोविड मरीजों के निःशुल्क सेवा का किया पहल, संस्था ने हेल्पलाइन नं0 जारी ...
पोटका : तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राओं मिलकर वन महोत्सव मनाया...
जमशेदपुर(पोटका) : शंकरदा के शिक्षक विकास कुमार भगत को रांची में “इमर्जिंग एजुकेशन हीरो अवॉर्ड” से सम...

