Advertisements
Spread the love

ढाई लाख की बाईक ने ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान।

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुडकुम पंचायत के भंडारीसाई निवासी लगभग 60 वर्षीय सत्यनारायण तांती उर्फ काठिया की तेज रफ्तार बाईक के टक्कर मारने से मौत हो गई. घटना शुक्रवार की शाम तकरीबन 6:30 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सत्यनारायण तांती शाम को अपने घर से बाहर निकल रहे थे. तभी सरायकेला से भदरूडीह जा रही एक तेज रफ्तार बाईक ने टक्कर मार दी. बाईक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सत्यनारायण तांती कई फीट दूर पीसीसी रोड पर जा गिरे. रोड पर गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई. घटना के बाद परिजन गाव वालो की सहायता से उनको लेकर सदर अस्पताल सरायकेला गए. जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया. जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. टक्कर मारने वाला बाईक सवार बगल के गांव भदरूडीह का निवासी बताया जा रहा है. वहीं जिस बाईक से घटना घटी वह बाईक ढाई लाख की नई बाइक है। जिसपर अभी तक नंबर भी नहीं चढ़ा है. घटना के बाद बाईक सवार बाईक वहीं छोड़कर भाग गया.

Advertisements

— घटना के बाद परिवार में छाया मातम
सड़क दुर्घटना में घायल सत्यनारायण तांती की मौत की खबर पाकर परिवार में मातम छा गया है. उनके मौत से पूरा परिवार सदमे में है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सत्यनारायण तांती के दो बेटे और एक बेटी है. बड़े बेटे और बेटी की उन्होंने शादी कर दी थी। लेकिन छोटे बेटे की शादी नही कर पाए थे

You missed