Advertisements

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सरायकेला अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद सिन्हा ने प्रखंड प्रमुख को बुके देकर स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख ने इस दौरान सभी अधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी गागराई ने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से प्रखंड का चहुमुखी विकास किया जाएगा। मौके पर सीओ सुरेश प्रसाद सिन्हा, उपप्रमुख बासुदेव महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।
Advertisements

Related posts:

