Advertisements

नामकुम में एक गरीब परिवार की दास्ता, चंदे के जरिए हुआ
लखन का अंतिम संस्कार….
नामकुम (अर्जुन कुमार) : प्रखण्ड के हाहाप पंचायत के सरवल निवासी लखन लोहरा के परिजनों को दशकर्म के लिए सहयोग किया गया l सरवल निवासी लखन लोहरा की मृत्यु दिनांक 1 जुलाई 22 को रथमेला के दिन हो गया था परिवार में उनकी पत्नी और चार बच्चे हैं लखन ही परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था
Advertisements

किन्तु असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा l परिजनों के पास क्रिया कर्म करने की स्थिति भी नहीं है उनका परिवार अत्यंत गरीब है तब उनका भतीजा बबलू लोहार के पहल पर समाज के लोगों एवं परिजनों के सहयोग से दशकर्म की सारी व्यवस्था की गयी इसी क्रम में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, अंजली लकड़ा,सुरेश महतो ने पीड़ित परिवार को दशकर्म के. लिए सहयोग के रूप में चावल उपलब्ध कराया ।

