
जब-जब प्यार का परवान चढ़ता है, तब तब प्यार करने वालों पर सितम बढ़ता है….
प्यार करना नितिश को पड़ा महंगा, पिता-भाई ने बहन के प्रेमी को दी
दर्दनाक मौत, गम्हरिया थाना ने मामले का किया उभ्देदन…..
आदित्यपुर (ए के मिश्रा) फिर गम्हरिया थाने में प्रेम प्रंसग में प्रेमी की हत्या । आदित्यपुर कन्हैया सिंह हत्या काण्ड की गुत्थी सुलझाी नही कि फिर रहस्यमय तरिके से प्रेमी की हत्या का मामला गम्हरिया थाना ने पहुंचा । यह बात कहना उचित होगा जब-जब हीर-रांझा और सोनी-मेहवाल की कहानी दुनिया में अमर रहेगा तबतक 21 वीं सदी में प्रेम करने वालों का रास्ता कठीन होगा कभी आपने प्रेम को सफल बनाने में पुत्री ने पिता की हत्या की साजिश रच डाली तो झुठी शान को लेकर पिता-भाई रिस्तेदार अपनी गुनह का राह चुन लेते है ऐसी ही कहानी की गुत्थी गम्हरिया थाना ने की…….

प्रेम प्रंसग में गम्हरिया थाना अर्न्तगत 12 अप्रैल 2022 को गांजी बिराज में गला रेतकर षव को नाव घाट में फेंक दिया गया था । इस मामले का उद्भेदन रविवार को जिले के एसपी आनन्द प्रकाश ने बताया कि इस हत्याकाण्ड में संलिप्त प्रेमिका के पिता-भाई और दोस्त को किया गिरफ्तार किया गया है। वही बताया कि सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत गजिया ब्राज नावघाट के पास से 12.04.2022 को एक अज्ञात युवक उम्र करीब 25 वर्ष का किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धारदार हथियार से गला एवं हथेली काट हुआ शव बरामद किया था ।
वही एसपी ने बताया की अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। इस मामले को गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुये प्रेमिका के पिता-भाई और भाई के दोस्त को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन किया । अज्ञात शव की पहचान हेतु मृतक के शव का फोटो वाह्टस एप्प एवं सोशल मिडिया के माध्यम से आसपास के थानों में सर्कुलेट किया गया था। ताकि मृतक की पहचान हो सके।
जिसकी विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां आनंद प्रकाश द्वारा गम्हरिया थाना में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया गया कि ग्राम- हल्दीपोखर स्टेशन के पास थाना- कोवाली जिला- पूर्वी सिहभूम निवासी उदेश राय की बेटी डॉली राय उम्र 20 वर्ष का प्रेम प्रसंग नितिश के साथ चल रहा था। मृतक नितिश अक्सर डॉली राय से मिलने उसके गाँव हल्दीपोखर आया करता था।
दिनांक-.12.04.2022 की दोपहर डॉली राय एवं नितिश को चोरी छुपे मिलते हुए डॉली की माँ मोहिनी देवी ने देख लिया। जिसकी सूचना पिता उदेश राय और बेटा राहुल को दी । बाप -बेटा ने नितिश को तलासना शरू किया । तलासने में राहुल ने आपने दोस्त विवके रजक की मदद ली । नितिश को खोज निकाला और उसके साथ मारपीट किया और समझाया । पर राहुल के दिमाग पर खून सवार था और पिता को घर भेजकर नितिश को हेंसल फॉम हाउस लेजाने की बात कही पिता घर वापस लौट गये ।
राहुल विवके और नितिष हेंसल से शराब की बोतल पानी मिक्चर आदी लेकर तिलाई पहाड के पास रात के 8 बजे तक तीनों शराब पिया कर फिर तीनो मोटरसाईकिल से गांजीया बिराज पहुंचा और हाथ मुंह घोने के वहाने नितिश के मुहं पर गच्छा बांधकर चाकु से गला और हाथ की कलाई को काटकर हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के लियेषव को नदी में फेंक दिया । मामले उद्भेदन करते हुये एसपी ने बताया कि हत्या में प्रयोग समान नीतीश के काला रंग का टीशर्ट एवं हत्या में प्रयुक्त काला रंग का गमछा एवं मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर-जेएच 05 डीडी 4794 को बरामद कर लिया गया।

