Advertisements

चोगा के डीलर भरत कुमार के खिलाफ महिलाओं विधायक सविता महतो को किया शिकायत, दो दिनों में समस्या का होगा निदान…..
चाण्डिल (विद्युत महतो ) ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चोगा गांव के जन वितरण प्रणाली दुकानदार भरत कुमार के खिलाफ ग्रामीणों महिलाओं ने विधायक सविता महतो को शिकायत किया। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि भरत कुमार द्वारा पिछले अप्रैल माह का फ्री एवं हर महीने मिलने वाला राशन नहीं दिया गया । शिकायत सुनने के बाद त्वरित करवाई करते हुए विधायक सविता महतो ने क्षेत्र से ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ईचागढ़ को फोन के माध्यम से उक्त बातों की जानकारी दिया एवं तत्काल करवाई करते हुए दो दिनों के अंदर राशन वितरण करने का निर्देश दिया । ईचागढ़ के खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार ने विधायक को आश्वासन दिया कि जो भी शिकायत है उसका निपटारा करते हुए दो दिनों के अंदर राशन वितरण करवा दिया जाएगा।मौके पर कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।
Advertisements

Related posts:
सरायकेला : सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की आवेदन प्राप्त करने को लेकर विद्यालयों में लगेगा ...
Saraikela : झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ने खरसावां शहीद स्थल पर प्रतिमा स्थापन की मांग की....
Chandil 75% स्थानीय आरक्षण निति की धज्जियां उड़ा रही आवा ऑटो कंपस कंपनी, साथ ही जिला उपायुक्त के आदे...

