अंकित ने नाम किया रौशन, सीबीएसई की 10वीं परीक्षा में लाए 94% लाये अंक, वायुसेना में जाने का बनाया लक्ष्य

 

आदित्यपुर(ए.के मिश्रा) सीबीएसई की ओर से जारी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय टाटानगर के छात्र और छात्राओं ने अच्छे अंक लाकर स्कूल के साथ- साथ अपने परिवार का भी नाम रौशन किया। जुगसलाई निवासी अंकित राज ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की। उनके पिता राजीव कुमार वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर पंजाब नेशनल बैंक, आदित्यपुर में कार्यरत हैं और उनकी माता गृहिणी हैं। अंकित राज भविष्य में अपने पिता की तरह वायुसेना में NDA की और से आयोजित परीक्षा पास कर देश सेवा करना चाहते हैं।

You missed

घाटशिला अनुमंडल : अवैध लाटरी का गोरख धंधा, पुलिस के लिए बना चुनौती…