Advertisements
Spread the love

एंबुलेंस की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि ने मंत्री चंपाई सोरेन को सौंपा ज्ञापन……

 

सरायकेला (संजय मिश्रा )  स्वास्थ्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने कुचाई प्रखंड के कल्याण अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की कमी को देखते हुए नये एंबुलेंस की मांग को लेकर मंत्री चंपाई सोरेन को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही झारखंड के सभी एनजीओ समाजसेवी का रजिस्ट्रेशन अमेंडमेंट पारित करने के लिए रजिस्टर इंस्पेक्टर जनरल के नाम पर भी एक ज्ञापन सौंपा। विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंह देव ने बताया कि कुचाई जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र के अस्पतालों में एंबुलेंस नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीज निजी वाहनों से इलाज कराने अस्पताल आते हैं। इस दौरान मंत्री चंपाई सोरेन ने जल्द ही इस मुद्दे का निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Advertisements

You missed