Spread the love

लेकड़ाकोचा मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी सवार घायल।समाजसेवीयों की मदद से पहुँचा अस्पताल।

Advertisements
Advertisements

राजनगर :हाता चाईबासा मुख्य मार्ग राजनगर थाना क्षेत्र के लिए लेकड़ाकोचा मोड़ में शनिवार की संध्या लगभग 5:30 बजे चाईबासा की ओर से आ रही स्कूटी (JH05CC4557) को अज्ञात वाहन ने जोरदार धक्का मारा । जिससे स्कूटी सवार सड़क पर 8 फीट दूर फेंका गया। वहीं स्कूटी के ऊपर से भारी वाहन चढ़ने पर स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इसी दौरान राजनगर की ओर जा रहे भाजपा प्रखंड

महामंत्री आनंद साहू ने घायल अवस्था में पड़े युवक को देख अपनी गाड़ी से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसी दौरान एक राजनगर के एक और समाजसेवी युवक ने भी घायल की काफी मदद की। राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का प्राथमिक उपचार कर एमजीएम रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि युवक के दाहिने हाथ और पैर में चोट आई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल युवक जमशेदपुर सोनारी का रहने वाला है। जिसका नाम सोहेल अहमद है। वह चाईबासा में रिलायंस जिओ इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप में कार्य करता है।अपने घर जमशेदपुर लौटने के दौरान लेकड़ाकोचा मोड़ पर दुर्घटना घटी।

Advertisements

You missed