Advertisements
Spread the love

फुटबॉल लीग मैच में सरना मार्शल क्लब जो जोड़ी की

टीम ने रीडिंग फुटबॉल टीम को किया पराजित….

सरायकेला (संजय मिश्रा) सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग मैच के शनिवार को खेले गए मैच में सरना मार्शल क्लब जो जोड़ी की टीम ने रीडिंग फुटबॉल क्लब को पराजित किया.

Advertisements

खेल के फर्स्ट हाफ में जो जोड़ी क्लब के जस्ट 10 नंबर जर्सी गणेश कामद ने एक बेहतरीन गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। रीडिंग फुटबॉल क्लब ने 5 मिनट के अंदर ही एक बेहतरीन गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला दिया। परंतु 2 मिनट के बाद पुन: जो जोड़ी की टीम ने एक और गोल दागकर 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।

भारी बारिश के बीच चल रहे मैच में जो जोडी ने एक और गोल दागकर अंतर को 3-1 कर दिया. मध्यांतर के बाद शुरू हुए मैच में सरना माशल क्लब जो जोड़ी के गणेश ने एक और गोल दागकर जो जोड़ी को 4-1 से जीत दिलवा दी।

मैच में निर्णायक की भूमिका रघुनाथ महतो सुरेश महतो देवा नायक विमल ग्वाला बीकू हेंब्रम ने निभाई.

You missed