Spread the love

मातृभाषा उड़िया विषय से मैट्रिक परीक्षा होती उतीर्ण करने वाले 20 मेधावी छात्र छात्राओं को उत्कल सम्मेलनी ने किया सम्मानित….

सरायकेला (संजय मिश्रा)  उत्कल सम्मेलनी द्वारा बुधवार को स्थानीय जगन्नाथ मंदिर सभागार में इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा में मातृभाषा उड़िया विषय से पास करने वाले 20 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा सह उत्कल सम्मेलनी की सलाहकार सदस्या मीनाक्षी पटनायक मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही।

Advertisements

जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी तथा जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष सह समाजसेवी राजा सिंहदेव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मीनाक्षी पटनायक ने कहा कि उड़िया भाषा संरक्षण की दिशा में उत्कल सम्मेलनी का प्रयास संतोषजनक है। इस क्षेत्र में उड़िया भाषा को ना सिर्फ संरक्षण किया जा रहा है।

बल्कि भाषा एवं संस्कृति को विकसित करने में उत्कल सम्मेलनी टीम हमेशा प्रयासरत रही है। कार्यक्रम में मनोज कुमार चौधरी एवं राजा सिंहदेव ने भी उड़िया भाषा तथा संस्कृति के संरक्षण को लेकर कार्य कर रहे उत्कल सम्मेलनी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उड़िया भाषा के संरक्षण की दिशा में उत्कल सम्मेलनी बेहतर कार्य कर रही है। झारखंड सरकार को भी इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। तथा आपसी तालमेल बनाते हुए कार्य करें तो और बेहतर परिणाम निकल सकती है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे उत्कल सम्मेलनी के जिला पर्यवेक्षक सुशील सारंगी ने कहा कि हमारी टीम भाषा तथा संस्कृति की संरक्षण को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। भाषा को संरक्षित करने के लिए उड़िया शिक्षक बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जिले के ओड़िया छात्रों से अपील किया है कि वे उड़िया भाषा को मातृभाषा के रूप में रखते हुए अध्ययन करें।

किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे सीधे उत्कल सम्मेलनी टीम से संपर्क करें। कार्यक्रम में उत्कल सम्मेलनी के प्रखंड अध्यक्ष सुदीप पटनायक, उपाध्यक्ष चिरंजीवी महापात्र, सचिव राजा ज्योतिषी, परशुराम कवि, काशीनाथ कर, चंद्रशेखर कर, रीता रानी नंद एवं दुखु राम साहू द्वारा छात्रों को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।