भाई बहन के अटूट स्नेह का प्रकृति पर्व करमा क्षेत्र में श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया….
सरायकेला (Sanjay) सरायकेला सहित जिले भर में प्रकृति पर्व करमा श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने कठोर उपवास व्रत रखते हुए देर शाम लाए गए करम डाल को पूजा स्थल में स्थापित कर जावा के साथ विधि विधान कर पूजा अर्चना की।
Advertisements

Advertisements


सरायकेला प्रखंड के पदमपुर गांव में पुजारी धनपति सरदार एवं सुधीर सरदार ने पूजा संपन्न कराई। मौके पर पुजारियों ने करम पूजा की कहानी को उपस्थित भक्तों एवं श्रद्धालुओं को सुनाया। इस अवसर पर मौजूद रहे एमपी सिंह सरदार ने बताया कि जावा बोने से लेकर करम पूजा आगामी 3 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें भाई-बहन के अटूट स्नेह के रूप में पूजा किया जाएगा।
Related posts:
सरायकेला- दिव्यांग बच्चों को विद्यालय पहुंचाने वाले सहयोगी को सरकार दे रही है प्रतिमाह ₹500 एस्कॉर्ट...
सरायकेला : नेत्र उत्सव पर 15 दिनों बाद महाप्रभु श्री जगन्नाथ ने नवयौवन रूप में अपने भक्तों को दिए दर...
पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय आह्वान पर लगातार दूसरे दिन पुरानी पें...

