Advertisements
Spread the love

उत्पाद विभाग ने जमशेदपुर के बिरसानगर और

एमजीएम थाना क्षेत्र के 3 अवैध शराब भट्टी को नष्ट

किया, 200 महुआ शराब बरामद किया …..

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे) उत्पाद विभाग जमशेदपुर के द्वारा विशेष कार्रवाही करते हुये एक टीम ने शनिवार को बिरसानगर और एमजीएम थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में छापामारी करते हुये अवैध महुआ चुलायी की शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया. छापेमारी के पूर्व ही सूचना पाकर सभी कारोबारी और मजदूर भाग गये । जिस कारण कारण किसी भी व्यक्ति मकी गिरफ्तारी नही हो सकी ।

उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा कार्रवाही करते हुये बिरसानगर थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह में और एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी गांव के नदी किनारे स्थित 3 अवैध महुआ शराब की चुलायी करने वाली भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इसमें 10 हजार लीटर शराब और 500 किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया और 200 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद किया गया. घटना के संबंध में आबकारी थाने में एक मामला भी दर्ज किया गया है

You missed