Advertisements
Spread the love

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत पथ रिंग रोड से

सियार टोली तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास सांसद

संजय सेठ ने किया …..

रांची/नामकुम (अर्जुन कुमार प्रमाणिक) : रांची के नामकुम प्रखण्ड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत पथ रिंग रोड से सियार टोली तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास राँची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ के करकमलों द्वारा किया गया । खिजरी विधायक के प्रतिनिधि पंचू तिर्की ने उद्धघाटन का विरोध किया उन्होंने बताया कि विधायक के किसी प्रतिनिधि को उद्घाटन का सूचना नहीं दिया गया था ।

Advertisements

उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित सियार टोली के नागरिकों ने अपना समस्या रखा जिसमें जल पथ व बाथरूम सम्बंधित समस्या शामिल है । सांसद संजय सेठ ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी मूलभूत समस्याओं का समाधान का आश्वासन ग्रामीणों को दिया । मौके पर प्रखण्ड के टाटीसिल्वे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र महतो, पूर्व प्रमुख सह सिद्रोल पंचायत समिति सदस्य रीता रंजनी कुजूर, भाजपा नेता सह समाजसेवी मनोज सिंह, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, भाजपा खिजरी, विधानसभा सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा, सिद्रोल पंचायत मुखिया लक्ष्मी कुमारी ग्रामप्रधान गंगा लकड़ा भाजपा नेता अमित मिश्रा गिरधर मिश्र समेत कई लोग उपस्थित हुए ।