Advertisements
Spread the love

सक्सेस स्टोरी: “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत

गोविंदपुर की सीता बोईपाई को कैम्प मे मिला ट्राई साइकिल का लाभ; खिला चेहरा।

सरायकेला। जिले में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार”* कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। जहां पंचायत स्तरीय आयोजित शिविरों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व जनोपयोगी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है। “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं व सुविधाओं से लाभान्वित करने का उद्देश्य है। जिसकी पूर्ति के लिए सभी पंचायतों, नगर निकायों में इस कार्यक्रम का बड़े स्तर पर संचालन किया जा रहा है। ताकि स्थानीय ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ हेतु कहीं भटकना न पड़े। सरकार उनके पंचायत पहुंचकर उन्हें सरकारी योजनाओं से आच्छादित कर रही है। इसके अलावा इस कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरायकेला के गोविंदपुर में लगे कैंप में आयी दिव्यांग सीता बोयपाई को प्रखंड विकास पदाधिकारी मृतुन्जय कुमार एवं जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के द्वारा ट्राई साइकिल प्रदान का लाभ दिया गया। जिसे पाकर सीता के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। साथ ही मौके पर सीता बोयपाई ने सरकार व जिला प्रशासन का धन्यवाद कर अन्य किशोरियों को शिविर का लाभ उठाने हेतु प्रेरित करने की बात कहीं।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित