Advertisements
Spread the love

सोशल साईड पर प्यार करना पड़ा मंहगा, प्रेमिका ने रिस्तेदारों के साथ मिलकर रच डाली हत्या की साजीश…..

छोटु रजक को इस्ट्रग्राम पर प्यार करना मंहगा पड़ा , प्रेमिका ने

रची जीजा और पति के साथ मिलकर हत्या की साजिश…..

चाण्डिल (कल्याण पात्रा)   कहते है प्यार अंधा होता है । आज कल प्यार भी डिजिटल हो गया है । इस्टाग्राम, फेसबुक, और wed whatsapp पर प्यार हो जाता है। नितिजा भी र्दुगामी होता है ।

Advertisements

एक ऐसा ही मामला कपाली ओपी के अर्न्तगत 9 अक्टुबर को सड़ा -गला शव को बरामद किया था । जिसका आज अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार ने डिजिटल प्यार का खुलासा करते हुये बताया की दो वर्ष पहले मध्यप्रदेश के टीगमगढ़ निवासी छोटु रजक 18 वर्षीय युवक को इस्टाग्राम में विवाहिता कापली निवासी रेहाना प्रवीण से प्यार कर बैठा । इस दौरान रेहाना प्रवीण छोटु रजक से दिल्ली में 25 दिनों तक देहवास रहा । दोनों प्रेमी-प्रेमिका के रूप में रह रहा था । बीच बीच में छोटुू जमशेदपुर में आकर मिलता भी था । वही मामले का खुलासा करते हुये संजय कुमार ने बताया कि रेहान प्रवीण छोटु को कपाली बुलाया और आपने भाई मो0 हुसैन, जीजा मो0 सिराज और पति सेखलाल के साथ योजना बनाया। और रात को ईट्टे से सिर पर मारकर हत्या कर दिया । साथ ही छोटु के गले और शरीर पर ब्लेड से काटा गया । वही डीएपी संजय कुमार ने बताया की साक्ष्य को मिटाने के क्रम में शव को पेट्रोल से छिड़क कर जलाया गया । पर शव पुरी तरह नहीं जला । इस मामले से जुड़े सभी प्रयुक्त साक्ष्य बरामद कर लिया गया है और चारों आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।

 

 

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार

You missed