Advertisements
Spread the love

कॉन्ग्रेस की प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य के नेतृत्व में मनी आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि….

सरायकेला (संजय मिश्रा) : जिले के कपाली में सोमवार को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य सह जिला महासचिव तस्लीमा मल्लिक ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने क्रमवार इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि देते हुए उन्हें नमन किया। कांग्रेस के जिला महासचिव तस्लीमा मल्लिक ने इंदिरा गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इंदिरा गांधी देश की नेता ही नहीं बल्कि विश्व की महान नेता थीं। उन्होने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन विश्व में भारत की महिला को एक सशक्त महिला के रूप में पहचान दिलाने वाला रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्ही के प्रयास से महिला सशक्तीकरण को बल मिला है। जिससे आज महिलाएं आत्मनिर्भर रह कर अपनी शक्ति को समझी और आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट काम कर रही है। मौके पर खेरन निशा, नहीद बेगम, फरीदा खातुन, नाज परवीन, नजमीन बेगम, कशीफ अंसारी, शाहिद अंसारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed