Advertisements

कक्षा 3 से 8 के बच्चों का प्रथम सावधिक परीक्षा हुई शुरू…
सरायकेला: जिले अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 3 से 8 तक के बच्चों की शुक्रवार से प्रथम सावधिक परीक्षा की शुरुआत हो गई है. परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों ने प्रथम पाली में हिंदी और दूसरी पाली में गणित की परीक्षा दी. प्रखंड स्तर पर परीक्षा की समीक्षा कर रहे प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत ने बताया कि शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत सभी 148 विद्यालयों में बच्चों का मूल्यांकन किया गया. उन्होंने बताया कि शुक्रवार का मूल्यांकन शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न हुआ.
Advertisements

Related posts:

