खूंटी के तोरपा से पीएलएफआई कमांडर माइकल गुड़िया और
मुकेश सहित 5 नक्सली गिरफ्तार, जमीन विवाद में व्यक्ति की
हत्या करने की थी योजना….
रांची ब्यूरो: नक्सली संगठन पीएलएफआई कमांडर माइकल गुड़िया तथा मुकेश चीक बड़ाईक सहित पांच सक्रिय नक्सली को पुलिस ने गुरुवार को धर दमौचा । माइकल गुड़िया आनंदपुर थाना क्षेत्र के सोदा ऊपर टोली से तथा मुकेश बड़ाईक बसिया थाना क्षेत्र के लबाकेरा डुमकी टोली का रहने वाला है. गिरफ्तार किये गये अन्य लोगों में सिकीदरी थाना क्षेत्र के अगरतोली का अर्जुन मुंडा, बानो थाना क्षेत्र के भंडारवेली का सुरेंद्र बड़ाईक तथा अनगड़ा थाना क्षेत्र के बुकी बॉलौटा गांव का पंकज महतो शामिल है. इन नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, मोबाइल फोन, और नक्सली का पर्चा तथा चंदा रसीद बरामद किया गया है. बताया गया कि गिरफ्तार नक्सली आनंदपुर क्षेत्र में जमीन विवाद में पैसे लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने की नियत से यहां पहुंचे थे. पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
Advertisements

Advertisements

Related posts:
Saraikela News : बच्चों ने फ्रेंडशिप बैंड बांधकर उप विकास आयुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला...
SARIKELA NEWS : किरासन तेल के हॉकरों ने पीडीएस दुकान की अनुज्ञप्ति की मांग को लेकर उपायुक्त को सौंपा...
गुमला टावर चौक पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत, टैंकर ने 108 सहित कई वाहन भिड़े, हादसा टला ......

