Advertisements
Spread the love

कंपनी ने सीनी ओपी पुलिस को उपलब्ध कराए दो स्पीड ब्रेकर

बैरियर….

सरायकेला Sanjay । सरायकेला थाना के सीनी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी को ग्रामीणों के द्वारा आवेदन दिया गया था। जिसकी परिपेक्ष्य में सीनी ओपी प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के निर्देशानुसार समृद्धि आयरन कंपनी से समन्वय स्थापित कर कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी सीएसआर के तहत कंपनी को दो बैरियर उपलब्ध कराने अनुरोध किया था।

इसके आलोक में बुधवार को समृद्धि आयरन कंपनी के सहयोग से सीनी उकरी मोड में बड़े वाहनों के स्पीड को नियंत्रित करने के लिए दो स्पीड ब्रेकर बैरियर कोम लगाया गया। बैरियर के लगते ही आसपास के दुकानदार तथा ग्रामीण काफी खुश नजर आए और पुलिस अधीक्षक एवं ओपी प्रभारी को धन्यवाद दिया। ग्रामीणों ने कहा कि बैरियर के लग जाने से उम्मीद है कि उकरी मोड़ पर छोटी-बड़ी वाहनों की तेज गति नियंत्रित होगा। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

You missed