
चाकुलिया: जेएलकेएम ने प्रखंड कमेटी का किया पुनर्गठन, सुफल महतो अध्यक्ष और लक्ष्मण मुंडा सचिव चुने गए
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया में जेएलकेएम पार्टी की जिला कमेटी के नेतृत्व में नामोंपाड़ा में रविवार को प्रखंड कमेटी के विस्तार एवं पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तपन महतो ने की. बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान सर्वसम्मति से सुफल महतो को प्रखंड अध्यक्ष तथा लक्ष्मण मुंडा को प्रखंड सचिव चुना गया. प्रखंड कमेटी में कुल 38 पदाधिकारियों का चयन किया गया.

वहीं, चाकुलिया नगर पंचायत कमेटी के नगर अध्यक्ष के रूप में दुर्गा पद घोष तथा नगर सचिव के रूप में रामचंद्र महतो का चयन किया गया. बैठक का संचालन अनिर्णय सिंह रॉय ने किया.

इस अवसर पर जिला कमेटी के शैलेन्द्र महतो, रतन महतो, गणपति करुआ, अनित महतो, राजू महतो, जिला महिला मोर्चा की पूनम महतो एवं सुलोचना महतो शामिल थे. इस मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में केंद्रीय युवा मोर्चा से शंखदीप महतो तथा कोल्हान कमेटी से बासुदेव महतो एवं कलन महतो मौजूद थे.
