Advertisements

चाकुलिया: मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस का अभियान, 2 बुलेट जब्त कर थाना लाया
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह
चाकुलिया थाना क्षेत्र में अवैध अड्डेबाजी, रैश ड्राइविंग, मॉडिफाइड साइलेंसर एवं ट्रिपल लोडिंग के विरुद्ध पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को पुलिस ने क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. जांच के दौरान पुलिस ने दो बुलेट मोटरसाइकिल को रोककर आवश्यक कागजात एवं वाहन की जांच की. जांच में मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगा पाया गया. इसके बाद पुलिस वाहन को थाना परिसर ले आई.


थाना परिसर में मोटरसाइकिल से मॉडिफाइड साइलेंसर खुलवाया गया. पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा वाहनों में अनधिकृत बदलाव नहीं करने की अपील की है.
