Advertisements
Spread the love

ब्रह्माकुमारी की साइकिल यात्रा पहुंंची सरायकेला : किया नगर

भ्रमण…

सरायकेला Saraikel । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से मेरा देश मेरी शान अनदेखा भारत साइकिल यात्रा का आयोजन सरायकेला में शुक्रवार को हुआ। सिद्धु कान्हू पार्क से साईकिल यात्रा शुरु हुई और पूरा नगर भ्रमण करते हुए सरायकेला धर्मशाली पहुंची। इस दौरान यात्रा को बीच-बीच में रोककर स्वागत भी किया गया। धर्मशाला में मारवाड़ी युवी मंच व मारवाड़ी मंहिला मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में सरायकेला एसडीओ राम कृष्ण कुमार उपस्थित रहे। बताया गया कि यह कार्यक्रम दस दिसंबर से शुरु हुआ है। और इसका समापन 25 दिसंबर जमशेदपुर के मैरिन ड्राइव स्थित कार्यालय में होगा। मौके पर बीके अंजु दीदी, बीके पूनम दीदी, विकास सहित दिल्ली से आए हुए शिक्षक आदि मौजूद रहे।

You missed