Advertisements
Spread the love

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा को लेकर हुई बैठक…

सरायकेला Sanjay । प्रखंड संसाधन केंद्र सरायकेला में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत की अध्यक्षता में एवं जवाहर नवोदय विद्यालय सीजुलता से आए हुए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के प्रभारी डॉक्टर अख्तर आजाद तथा अरविंद कुमार की उपस्थिति में वर्ग 6 में नामांकन हेतु नियमावली में क्या-क्या परिवर्तन के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया गया। नामांकन की अंतिम तिथि आगामी 8 फरवरी को किया गया है इसकी जानकारी दी गई।

बताया गया कि अगर नामांकन के समय जिन छात्र छात्राओं का आधार ओटीपी उपलब्ध नहीं हो रहा है, उस परिस्थिति में आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड या प्रधानाध्यापक के द्वारा सत्यापित निवास प्रमाण पत्र अपलोड किया जा सकता है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के द्वारा सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से अपील किया गया कि अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराएं। ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके। बैठक में प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, संकुल साधन सेवी गणेश कुमार महतो, एमआईएस कोऑर्डिनेटर राहुल घोष, कंप्यूटर संचालक सुनील गोप, फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

You missed