Advertisements
Spread the love

आदित्यपुर में चली गोली युवक को बाएं आंख में फंसी, रांची रिम्स किया गया रेफर स्थिति गंभीर,पुलिस अधीक्षक ने कहा शीघ्र होगी गिरफ्तारी…

आदित्यपुर ; ए के मिश्र : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युतनगर में शाम ढलते ही अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार कर घायल कर दिया है। जिससे स्थिति काफी क्रिटिकल और गंभीर बनी हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल का नाम बांगो बताया जा रहा है ।स्थानीय लोगों के अनुसार इसकी सूचना 100 डायल पर पुलिस को दी गई।सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। गोली युवक के बाएं आंख में फंसी हुई है।उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर किया गया है। फिलहाल स्थित गंभीर बताई जा रही है किसने और किन कारणों से गोली चलाई है अभी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। परंतु प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले जेल से छूटे अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संवाददाता को बताया कि टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisements

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित