Advertisements
Spread the love

कुकडु प्रखंड के तीन सदस्यीय जनप्रतिनिधि टीम ने शीशी चौड़ा के बीच बन रहे पुल का किया निरीक्षण…

चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकडु प्रखंड क्षेत्र के शीशी चौड़ा के बीच शोभा नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण कुकडु प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष शक्तिपद महतो,कुकडु प्रखंड के प्रमुख प्रतिमा बाला पातर एवं उप प्रमुख एकराम अंसारी ने निरीक्षण किया।इसी दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।वही उन्होंने मुंसी को फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य मे किसी भी प्रकार का लापरवाही नही होनी चाहिये, गुणवत्ता पर कमी किसी भी हालत में वर्दस्त नही किया जाएगा।

Advertisements

वही बिस सूत्री अध्यक्ष शक्ति पदो महतो ने उन्हें कहा कि इस निर्माण कार्य मे स्थानीय मजदूरों को काम दिया जाय ताकि क्षेत्र के गरीब मजदूरों को रोजगार मिल सकी।वही प्रमुख प्रतिमा बाला पातर ने कहा कि निर्माण कार्य का लगातार दौरा किया जाएगा ताकि कार्य ठीक ढंग से हो।वही शमशेर अली ने कहा कि निर्माण कार्य मे मनमानी वर्दाश्त नही की जाएगी।अगर कोई गड़बड़ी होगी तो इसकी शिकायत उच्च स्तरीय अधिकारियों से किया जाएगा