Advertisements
Spread the love

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष तीन सूत्री मांग और ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर, आजसू पार्टी  ने  एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया…

 

अनगड़ा Arjun kumar । मंगलवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष तीन सूत्री मांग व ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आजसू पार्टी प्रखंड कमिटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगरनाथ महतो के द्वारा किया गया । तीन सूत्री मांग जिसमें जिसमें जमीन ऑनलाइन प्लॉट त्रुटिकरण, साथ ही सरकार की 60/40 नियोजन निति सी एवं एन टी ऐक्ट शामिल है । जिला प्रवक्ता रोसन मुंडा ने बताया प्रखंड व अंचल कार्यालय जो घूसखोरी लूट का अड्डा बन गया है ।

Advertisements

आजसू पार्टी के द्वारा चेतवनी दिया गया कि 15 दिनों के भीतर यदि ऑनलाइन सुधार सम्बन्धी समस्या कस सुधार नहीं हुआ तो ब्लॉक का तालाबंदी किया जाएगा । प्रखंड मुख्यालय को 15 दिन का समय दिया गया है यदि ऑनलाइन त्रुटिकरण सुधार नही होता है तो ब्लॉक का ताला बंदी किया जाएगा । मौके पर जीप सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा वरीयजिला उपाध्यक्ष प्रकाश लकड़ा जिला प्रवक्ता रोसानल मुंडा जिला उपाध्यक्ष जलनाथ चौधरी वीरेन्द्र भोक्ता पारश नाथ उरांव पारश महतो किसुन महतो प्रेम शाहू समेत कई लोग शामिल रहे ।