Advertisements

ग्रामीणों ने पकड़ा बालू लदे ट्रैक्टर, थाना को सौंपा…
चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह थाना के चानो गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने एक बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ कर तिरूलडीह पुलिस को सौंप दिया। वहीं थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बालु बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त कर अबैध बालू परिवहन के खिलाफ अंचलाधिकारी को आगे की कार्रवाई हेतु सुचित कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार सुवर्ण रेखा नदी के सपादा घाट से अबैध बालू लेकर चानो गांव पहुंचा था कि ग्रामीणों ने पकड़कर पुंछताछ करने पर चालक फराह हो गया। सुचना मिलते ही तिरूलडीह पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले आई । बताया जा रहा है कि अग्रेतर कार्रवाई हेतु मामले की सुचना अंचलाधिकारी कुकड़ु को दिया गया है। अंचलाधिकारी द्वारा आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।
Advertisements

Related posts:
Saraikela : बच्चों के विरुद्ध हो रहे विभिन्न अपराधों को लेकर संवेदीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम का किया...
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और एसएसटी का संयुक्त चेकिंग अभियान में चार अलग-अलग लोगों से कुल 12 लाख ...
Jamshedpur News : सोनारी कायस्थ महासभा की महिलाएं सावन महोत्सव का किया आयोजन, रंगारंग कार्यक्रम का आ...

