
आगसीया सारना पूजा महली समिति का विधायक ने किया उद्घाटन…
चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के आगसीया में शुक्रवार को जोहार जाहेर सारना पूजा महली समिति द्वारा सरहुल महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन विधायक सविता महतो, अंचलाधिकारी भोलाशंकर महतो, थाना प्रभारी गौरव मिश्रा, अध्यक्ष परेश महली, संयोजक उमापद महली आदि द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। वही सरहुल पूजा साल का पेड़ पर पूजा अर्चना कर किया गया।

सरहुल प्राकृतिक व भाईचारा का महापर्व सखुआ पेड़ पौधों की पूजा कर क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई एवं पेड़ पौधों का संरक्षण कर जीवित रखने का संकल्प लिया गया। सरहुल में पूजा अर्चना के बाद विधायक, सीओ, थाना प्रभारी एवं उपस्थित अतिथियों ने सिऔह बोंगा, सरहुल माता, ग्राम देवता से माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली, समय पर बारिश , पर्यावरण की रक्षा का कामना का कामना किया। सरहुल सह मिलन समारोह में सरहुल नृत्य रांची के बुड़दादीरी के दल द्वारा प्रस्तुत किया गया। क्षेत्र के लोगों के साथ विधायक व अन्य अतिथियों ने भी सरहुल नृत्य का आनंद उठाया।
Related posts:

