Spread the love

हज़ारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा को किया गया संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित…

रामगढ़ इन्द्रजीत कुमार

हज़ारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वक्षेष्ठ समिति के रूप में चुना गया है। यह हज़ारीबाग और रामगढ़ के लिये गर्व का विषय है। जयंत सिन्हा को 25 मार्च 2023 को नई दिल्ली में हरियाणा के राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय जी ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया। जयंत सिन्हा को वर्ष 2022 में भी सर्वश्रेष्ठ सांसद और उनकी अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वक्षेष्ठ समिति के रूप में चुना गया था। उनका सांसद के रूप में लोकसभा में बहुत ही बेहतर प्रदर्शन रहा है। वे हज़ारीबाग लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन के सभी सत्रों में क्षेत्र व राष्ट्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने सदन में देशहित से जुड़े कई प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किये हैं। साथ ही उनकी उपस्थिति लगभग 100 प्रतिशत रही है। उनकी अध्यक्षता वाली समिति देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

Advertisements
Advertisements

इस पुरस्कार समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल, सम्मानीय अतिथि केंद्रीय संसदीय मामले व संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व कांग्रेस के वरिष्ठ व लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जयंत सिन्हा की भरपूर प्रशंसा की गई। माननीय राज्यपाल ने कहा कि जयंत सिन्हा देश के प्रसिद्ध व बहुत योग्य व शिक्षित नेता हैं। मुझे विश्वास है कि ऐसे लोग जब आगे आएंगे तो संसद का स्तर बढ़ेगा और भारत का संसद विश्व में सबसे सफल संसद के रूप में चिन्हित किया जाएगा। अर्जुन राम मेघवाल जी ने कहा कि जयंत सिन्हा बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्हें व उन जैसे सदस्यों को सम्मानित करना विशेष बात है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जयंत सिन्हा देश के बहुत ज्ञानी व बौद्धिक व्यक्तियों में से एक हैं। संसद में वे मेरे सहयोगी हैं। आज ऐसी शख्सियतों को सम्मानित किया गया है, यह प्रसन्नता की बात है। जयंत सिन्हा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन व कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।

इस सुअवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम हज़ारीबाग लोकसभा के निवासियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आज मैं जो दायित्व निभा रहा हूँ, वो मेरे क्षेत्रवासियों के सहयोग व समर्थन के कारण है। हज़ारीबाग व रामगढ़ के मेरे क्षेत्रवासी पूछतें हैं कि आप दिल्ली में क्या करते हैं? मैं उनसे यही कहता हूँ कि आपने मुझे चुनकर देश के कानून और योजनाओं बनाने के लिए भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं यह ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा व समर्पण से निभा रहा हूँ। देश का बजट जनहित में हो और लोगों की भलाई व सुविधा के लिए कानून बनें, यह सुनिश्चित करने में भी योगदान दे रहा हूँ। झारखण्ड की विफल जेएमएम-काँग्रेस सरकार की नीतियों पर भी सदन में प्रश्न कर रहा हूँ। मेरा मूलमंत्र ‘सेवा परमो धर्मः’ है। मैं हज़ारीबाग लोकसभा की जनता के आशीर्वाद व विश्वास से ही सेवा कर पाता हूँ।

मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनाव में दो बार ऐतिहासिक जीत दिलाकर अपना आशीष दिया है। इसलिए मैं यह सम्मान अपने हज़ारीबाग व रामगढ़ के परिवार को समर्पित करता हूँ। जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुझे जो ज़िम्मेदारी दी हैं। उसके लिये मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। उनके नेतृत्व में मैं अपनी जिम्मेदारियों का ऊर्जा के साथ निर्वहन करता रहूंगा। हज़ारीबाग भाजपा के हम सभी कार्यकर्ता श्री जयंत सिन्हा जी को इस पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हमें यह विश्वास हैं कि जयंत सिन्हा का मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहेगा। उनके नेतृत्व में हम क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा में जुटे रहेंगे।

Advertisements

You missed