Advertisements
Spread the love

आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर गौरव यात्रा का हुआ आयोजन।

सरायकेला Sanjay: आम आदमी पार्टी की विधानसभा अध्यक्षा सावित्री मार्डी के नेतृत्व में शनिवार को सिद्धू-कान्हू पार्क में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक को कोल्हान के वरिष्ठ नेता मनीष कुमार डेनियल ने संबोधित किया। उन्होंने वोलेंटियर्स के साथ पार्टी के विस्तार एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से संबंधित सूक्ष्म रणनीति साझा की। बैठक के उपरांत सरायकेला विधानसभा अध्यक्षा सावित्री मार्डी के नेतृत्व में एक दर्शनीय गौरव-यात्रा निकाली गई।

Advertisements

जो सिद्धू-कान्हू पार्क से शुरू होकर सरायकेला थाना परिसर होते हुए मुख्य बाज़ार चौराहे तक पहुंची। वहां सावित्री, मनीष, देवव्रत मुर्मू, कांदरू, रामचंद्र मार्डी, तापे, श्रीनिवास राज, रितेश व कई महिला कार्यकर्ताओं द्वारा आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने की खुशी में आम जनता, राहगीरों व वाहन-चालकों के बीच लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। आम लोगों में भी पार्टी को लेकर काफ़ी उत्साह दिखा तथा कुछ लोगों ने तो उसी वक्त आप की सदस्यता भी ली। आप की महिला-सदस्यों ने पारंपरिक भेषभूषा में अपनी उपस्थिति दर्ज की जो देखने योग्य रही। सरायकेला शहर में आप पार्टी के इस दमदार प्रदर्शन पर मनीष डेनियल ने सावित्री मार्डी की प्रशंसा की तथा अगले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को कहा।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?