नीमडीह के बाड़ेदा बुड़ीबासा में शहीद जिरपा लाया के प्रतिमा पर विधायक ने श्रद्धांजलि देकर किया नमन…
चांडिल (विद्युत महतो) चांडिल अनुमंडल के नीमडीह प्रखंड के बाड़ेदा पंचायत के टोला बुड़ीबासा में गुरुवार को वीर शहीद जिरपा लाया का साहदत दिवस मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Advertisements

Advertisements

जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने शहीद जिरपा लाया के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस दौरान विधायक ने कहा वीर पुरुषो के आदर्श पर हमें चलने की आवश्कता है। मौके पर समाजसेवी बिपुल सिंह सरदार, मुखिया अरुण सिंह सरदार, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, हरे कृष्ण सिंह सरदार, संकर सिंह, सचिन महतो, ओम प्रकाश महतो, पोद्दों सिंह, आदि कमेटी के सदस्य, ग्रामीण व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

