Advertisements
Spread the love

आधुनिक और निलांचल कम्पनी को नोटिस जारी, मजदूरों के लिखित शिकायत पर श्रम अधीक्षक ने की कार्रवाही….

आदित्युपुर (ए के मिश्र) सरायकेला खरसावां जिले के श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर द्वारा आधुनिक और नीलांचल कंपनी में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मजदूरों को मिलने वाले बोनस, उपदान, मजदूरी भुगतान संबंधित जांच किया गया। जांचो उपरांत आधुनिक, निलांचल कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। संवाददाता ने श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर से जानकारी ली तो संवाददाता को श्रम अधीक्षक ने बताया कि यह रूटीन वर्क के तहत निरीक्षण किया गया है।

Advertisements

इस तरह के निरीक्षण अन्य कंपनियों में भी लगातार जारी रहेंगे। मजदूरों से मिले शिकायत के आलोक में भी निरीक्षण कर मजदूरों के हक एवं उनके अधिकार दिलाने के लिए निरीक्षण किए जा रहे है। वही एक सवाल के जवाब में श्रम अधीक्षक ने संवाददाता को बताया कि मजदूरों के हक और उनके अधिकार हर हाल में दिलाए जाएंगे, बशर्ते मजदूर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

 

You missed

घाटशिला : इरान के साथ युद्ध अमेरिका और इजरायल का चल रहा है, रसोई गैस का भय यहां सता रहा है !