नप कार्यालय में हुई बोर्ड बैठक, विधायक सुनीता चौधरी ने कई एजेंडों पर लगाई मुहर…
रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)
Advertisements

Advertisements

रामगढ़ नगर परिषद कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया एवं संचालन अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी जावेद हुसैन के द्वारा किया गया। बैठक के दौरान मुख्य रूप से रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो शामिल हुए। विभिन्न योजनाओं का प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए हम तत्पर हैं। मूलभूत समस्याओं का समाधान करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। उक्त मौके पर वार्ड पार्षद मंजू देवी,हेमनी देवी एवं अर्जुन यादव उपस्थित थे।

