Advertisements
Spread the love

संस्कार स्कूल में मनाई गई विश्व पृथ्वी दिवस

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

गोला रजरप्पा के संस्कार स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता, कोलाज मेकिंग व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं से बच्चों ने धरती बचाओ जीवन बचाओ का संदेश दिया। बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। स्कूल के छोटे तथा बड़े बच्चों द्वारा पृथ्वी दिवस मनाने के कारण को बताया गया। स्कूल के निर्देशक रितेश केशरी ने कहा कि आज जिस तरह से प्रकृति का दोहन हो रहा हैं। उससे वैश्विक स्तर पर हमारे भविष्य के लिए चिंता होना स्वाभाविक हैं। 22 अप्रैल को दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्थन प्रदर्शित करने के लिए पृथ्वी दिवस का आयोजन किया जाता हैं।

You missed