Advertisements
Spread the love

एसेम्बल ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का सरायकेला कमिटि का हुआ गठन, रविंद्र कुमार शर्मा बने जिला अध्यक्ष,नीरज कुमार सिंह महासचिव…

गम्हरिया (जगबंधु महतो) एसेम्बल ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का सरायकेला- खरसवां कमिटि का चेयरमैंन भीष्म सिंह के नेतृत्व में शर्मा स्टुडियों में गठन किया गया । वही भीष्म सिंह ने बताय कि सरायकेला- खरसवां कमिटि का विधिवत् रूप से गठन किया गया । जिलाघ्यक्ष के पद पर रविन्द्र कुमार शर्मा और नीरज कुमार सिंह को महासचिव पद के लिए चयनित किया गया । वही सरायकेला खरसवां जिले के विभिन्न समस्याओं पर वृहत् रूप से चर्चा किया गया । चर्चा के दौरान कमिटि के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष पद पर संजय बैठा,अरविंद कुमार को संयुक्त सचिव और सुमन्त कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया ।

Advertisements

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के चेयरमैन भीष्म सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली से सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को अवगत कराते हुए निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निशांत सिंह सोलंकी, मुख्य सलाहकार ऋतुराज घोष, पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष मंजय कुमार सिंह, पूर्वी सिंहभूम यूथ विंग जिलाध्यक्ष डॉ0 रविंदर पाल सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके पर कई अन्य विन्दुओं पर भी चर्चा की गई। अंत मे पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम महासचिव दिनकर सिंह, सचिव धनंजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार, महिला विंग जिलाध्यक्ष प्रभा माहेश्वरी, कोल्हान क्षेत्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार पांडे, अजेश शर्मा, हर्ष शर्मा, प्रकाश कुमार समेत काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

You missed