Advertisements

जिप सदस्य शंभू मंडल ने बीकानीपुर विरध्वजपुर में एक सौ केवीए ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन…
सरायकेला Sanjay। विगत दिनों विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से अंधेरे में रात गुजार रहे बीकानीपुर विरध्वजपुर गांव के ग्रामीणों की खुशियां वापस लौट आई। इसे लेकर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने बुधवार को गांव में नवस्थापित एक सौ केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर का नारियल फोड़कर और फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
Advertisements


मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनसमस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव समर्पित एवं तत्पर भाव से हमेशा उपलब्ध हैं। क्षेत्र में जीवन की खुशहाली ही उनके लिए सर्वोपरि है। इस अवसर पर रापचा के पंचायत समिति सदस्य कालीपद सरदार, दुग्धा की पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मी मुर्मू, पागा सरदार, प्रधान कालीपदो सिंह सरदार एवं विनोद मंडल सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद रहे। सभी ने विद्युत ट्रांसफार्मर के सुचारू हो जाने पर खुशी जाहिर की।
Related posts:
पोटका: जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के द्वारा जिला उपायुक्त अनन्न मित्तल से मिलकर लिखित ज्ञापन दि...
RAJNAGAR NEWS :राजनगर के पखनाडीह पुल के पास दो मोटरसाइकिल में टक्कर दो घायल।कैसे हुई दुर्घटना? सुनिए...
121 वां शहादत दिवस पर विधायक सविता महतो सहित सैकड़ो झामुमो के पार्टी के समर्थको ने श्रद्धांजलि अर्पित...

