Advertisements
Spread the love

बाइक को बचाने के चक्कर में पलटी ऑटो; पांच बच्चे सहित 11 लोग हुए घायल . . .

सरायकेला Sanjay : सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर कोलढीपी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह घटी एक सड़क दुर्घटना में बाईक को बचाने के क्रम में ऑटो पलट गया. ऑटो के पलटने से उसमे सवार ग्यारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं. घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पिंड्राबेड़ा निवासी 42 वर्षीय ऑटो चालक शंभू लोहार अपने परिवार के साथ सीनी जा रहा था. इसी दौरान कोलढीपी पेट्रोल पंप के समीप पंप से पेट्रोल भराकर बाहर निकल रहा बाईक अचानक से ऑटो के सामने आ गया. बाईक को बचाने के क्रम में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. जिसमे चालक सहित 65 वर्षीया रामबोला देवी, 30 वर्षीया फूलो लोहार, 25 वर्षीय मुनु लोहार, 35 वर्षीय बुधु लोहार तथा 15 वर्षीय पोरूण लोहार सहित पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को रोड एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा जहां सभी का इलाज चल रहा है.

Advertisements