Spread the love

1101 कलशों से सजी यात्रा में शामिल हुए श्रद्धालु महिला, भक्ति जयकारों से गूंजा क्षेत्र…

रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)

श्रीश्री 1008 श्री गुरु खेपा बाबा महाराज के सानिध्य में थाना मैदान तारा बाड़ी खेपा बाबा आश्रम भुरकुंडा में शनिवार को कलश यात्रा के साथ नौद्य दिवसीय श्रीश्री सहस्त्र महाचण्डी यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलशों से सजी इस जल यात्रा में 1101 श्रद्धालु महिला-पुरूष शामिल हुए। कलश यात्रा थाना मैदान से शुरू होकर जवाहर नगर, भुरकुंडा बाजार आदि क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए नलकारी नदी पहुंची।

Advertisements
Advertisements

यहां वाराणसी के आचार्य सत्येंद्र गर्ग औंर पतरातू के आचार्य राधेश्याम दुबे ने पूरे विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशो में जल भरवाया। इसके बाद पुनः कलश यात्रा यज्ञ मंडप पहुंची। जहां कलशों की स्थापना की गई। कलश यात्रा के दौरान आराध्य देवी-देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान होता रहा। पूजा में बतौर यजमान कृष्णा साहू और फूलचंद गंझू सपत्नी शामिल हुए। महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को अग्नि प्रवेश, मंडप पूजन प्रवेश के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू होगी। वहीं 28 मई को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच नौ दिवसीय महायज्ञ का समापन होगा। यह समिति के लोगों ने बताया कि रविवार से प्रत्येक दिन शाम 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक नेपाल पशुपति नाथ से आये भोलानाथ महाराज और सीवान से आए पंडित गजानंद तिवारी द्वारा प्रवचन का पाठ किया जायेगा। इधर महायज्ञ को ले पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

कलश यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिप उपाध्यक्ष मनोज राम, सांसद प्रतिनिधि योगेश दांगी, भुरकुंडा पंचायत के मुखिया अजय पासवान, रामाकांत दुबे, जगतार सिंह, पूर्व मुखिया सुभाष दास उर्फ काला बाबू, सतीश मोहन मिश्रा, भोला सिंह कुशवाहा, अशोक राय, गांधी महतो, दयानंद महतो, विजय सिंह, केसी दास, मनोज सिन्हा, दीपक भुंइया, विक्रम करमाली, विक्रम कुमार, पूर्व पंसस रेणुका देवी, लखन महतो आदि शामिल हुए। महायज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के अध्यक्ष प्रेमनाथ विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष ललन प्रसाद, सत्यनारायण दांगी, सचिव राजेंद्र सिंह, सहसचिव देवानंद महतो, कोषाध्यक्ष मनोहर सोनी, सह कोषाध्यक्ष राहुल मंडल, प्रबंधन समिति अध्यक्ष वृजनंदन दास, सागर अम्बष्ट आदि जुटे हैं।

Advertisements

You missed