Advertisements
Spread the love

जैक बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में राज्य में आठवां रैक प्राप्त सादीया आफरीन को सम्मानित किया गया…

राँची /अनगड़ा  अर्जुन कुमार  । अंजुमन इस्लामिया कमेटी  हेसल की ओर से झारखण्ड में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली सादीया आफरीन को सम्मानित किया गया । सादीया अनगड़ा प्रखंड के हेसल गांव की है स्थानीय लोगों ने बताया बचपन से ही आफरीन का पढ़ाई के प्रति रुचि था  अपने कक्षा में हमेसा प्रथम आया करती थी  .

Advertisements

कहा जाता है की मेहनत कभी जाया नहीं जाती और यही मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई कर एक गरीब परिवार बाप पेंटर एंव माँ  गृहनी है  ऐसे परिवार से ताल्लुक रखने वाली सदीया  आफरीन  96.6% लाकर पूरे झारखण्ड मे आठवां स्थान प्राप्त किया गांव,प्रखंड,के साथ जिला का नाम रोशन किया । इनके साथ साथ गांव के ही और 17 छात्र  क्षात्राओं‌ को सम्मानित किया गया और इनके उज्वल भविष्य  की कामना की गई ।
आयोजन को सफल बनाने मे कमेटी के सदर साबिर हसन ,मिन्हाज आलम, अमेरुल अंसारी मौलाना अबुल कलम,सिद्दीक अंसारी, इनूस अंसारी,अबुल हसन,जमील अख़तर ,हाफिज सुफियान के अलावा सभी ग्रामीणों का सहयोग रहा ।