
जिला बार एसोसिएशन को बहुत जल्द मिलेगा अपना बार बिल्डिंग: ओम प्रकाश . . .
सरायकेला : SANJAY
जिला बार एसोसिएशन सरायकेला को दो से तीन माह के अंदर अपना बार बिल्डिंग मिलने की उम्मीद है. उक्त बातें बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश ने कही हैं। उन्होंने बताया कि एक एकड़ भूमि पर बार बिल्डिंग निर्माण को लेकर सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है। अंतिम प्रक्रिया के तहत विधि विभाग द्वारा महानिबंधक झारखंड उच्च न्यायालय रांची से दिशा निर्देश की मांग की गई है.
उन्होंने बताया कि जिला बार एसोसिएशन को एक एकड़ भूमि उपलब्ध कराने को लेकर उनके एवं संयुक्त सचिव प्रशासन भीम सिंह कुदादा के द्वारा वर्ष 2021 के अक्टूबर माह में ही मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को ज्ञापन दिया गया था. दिए गए ज्ञापन पर कार्रवाई करते हुए जिले के उपायुक्त ने स्थलीय जांच कराकर 12 फरवरी 2023 को अनुशंसा कर विधि विभाग को भेज दिया था. बिल्डिंग निर्माण को लेकर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव प्रशासन द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह में रांची जाकर प्रधान सचिव सह विधि परामर्शी नलिन कुमार एवं संयुक्त सचिव अविनाश कुमार दुबे से मुलाकात कर जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था. जिसके अंतिम प्रक्रिया के तहत उच्च न्यायालय से मार्गदर्शन की मांग किया गया है. उपाध्यक्ष ने बताया कि इस बात से सभी अधिवक्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है. मालूम हो कि जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं संयुक्त सचिव(प्रशासन) भीम सिंह कुदादा के द्वारा मुख्यमंत्री से अधिवक्ताओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यवहार न्यायालय परिसर से सटे खाली पड़े सरकारी भूखंड से एक एकड़ भूमि को बार बिल्डिंग के लिए निःशुल्क हतान्तरित करने की मांग किया गया था.
