Advertisements
Spread the love

झारखंड के उपराजधानी दुमका में ईडी की धमक,दो संवेदकों के घर ईडी की छापेमारी..

दुमका के विनोद लाल और अजय झा के घर पर धमका ईडी की टीम, क्षेत्र में कालाबारोबारी में हड़कंप…

संवाददाता:- मौसम कुमार गुप्ता (दुमका)

Advertisements

सूबे की उप राजधानी दुमका में आज मंगलवार की सुबह दो संवेदक अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा और विनोद कुमार लाल के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है|रांची से पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है|अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा तथा विनोद कुमार लाल दोनों पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बड़े संवेदक है,

हालांकि अजय कुमार झा अन्य विभागों में भी ठेकेदारी का काम कर रहे हैं|ज्ञात हो कि दुमका में पहली बार हो रही प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से लोगों में काफी उत्सुकता है,लोग दोनों के घर के आस पास भी पहुंचने लगे हैं|पूरे शहर में इस छापेमारी से चर्चाओं का बाजार गर्म है| गौरतलब है कि कुछ महीने पहले विनोद कुमार लाल के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने सर्वे किया था|

उस सर्वे के बाद आज ईडी की छापेमारी हो रही है|बताते चलें कि विनोद कुमार लाल नगर परिषद के उपाध्यक्ष है जबकि अजय कुमार झा नगर परिषद अध्यक्ष स्वेता झा के पति है|बहरहाल ईडी की छापेमारी से जहां आमलोगों में उत्सुकता है वहीं अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को डर है कि कहीं अगला नंबर उनका तो नहीं|सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुमका में कुछ और लोग ईडी के रडार पर है|

You missed