भाजपा कार्यालय रामगढ़ में संपन्न हुई हजारीबाग एवं धनबाद लोकसभा की संयुक्त बैठक,प्रदेश अध्यक्ष रहें
कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के समर्थन से सफल होगा महा संपर्क अभियान, भाजपा बहुमत से जीतेगी 2024 का चुनाव : दीपक प्रकाश …
रामगढ’ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार )
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-9.52.55-AM-e1718771270286.jpeg)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा,सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश द्वारा निर्देशित महा जनसम्पर्क अभियान के निमित्त रामगढ़ भाजपा कार्यालय में हजारीबाग एवं धनबाद लोकसभा की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के साथ मंचस्थ सांसद धनबाद पीएन सिंह, मांडू विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल,हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल,धनबाद विधायक राज सिन्हा,पूर्व सांसद गिरिडीह रविंद्र पाण्डेय,पूर्व विधायक बरही मनोज यादव,प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मनोज सिंह,प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह,प्रवक्ता सरोज सिंह,जिला प्रभारी रामगढ़ शशिभूषण भगत,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व भाजपा प्रत्याशी रामगढ़ विधानसभा रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,पूर्व प्रत्याशी झरिया रागिनी सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश मिश्रा इत्यादि अतिथियों ने संयुक्त रूप से महापुरुषों की तश्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलित एवं राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी मनोज सिंह,मंच संचालन खिरोधर साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन अशोक यादव ने किया गया।
कार्यक्रम के। मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने संयुक्त बैठक में उपस्थित दोनो लोकसभा के पांच जिले क्रमश रामगढ़,हजारीबाग,बोकारो,धनबाद ग्रामीण तथा धनबाद महानगर की टोलियों के 8 सदस्यीय पदाधिकारियों और सभी शामिल पांचों जिले के जिलाध्यक्ष एवं प्रभारियों को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए। सभी पुराने और वरिष्ट कार्यकर्ताओं के साथ हीं आम जनता को केंद्र द्वारा निर्धारित महा-सम्पर्क अभियान से जोड़ने का निर्देश देते हुए कहा की आज भाजपा की मूल ताकत उनके समर्पित कार्यकर्ता ही है।
43 जिनके बदौलत हम मात्र दो सीट से तीन सौ तीन सीटों बहुमत वाले आंकड़ों के साथ सरकार बनाने में सफल हुए। देशहित में कई निर्णय लिए गए। जिसके कारण आज भारत विश्वशक्ति बनकर उभरा हैं। जिसकी तारीफ विश्व के ताकतवर देश भी करते है। उन्होंने दोनो लोकसभा के सभी पांच जिलाध्यक्षों से महा-संपर्क अभियान की तैयारियों का वृत्त लेते हुए चयनित सभी जिला टोलियों में उन्हीं कार्यकर्ताओं को दायित्व देने का निर्देश दिया गया। जो एक महीना पूर्ण रूपेण पार्टी को समय देने के साथ समर्पित भाव से अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए पार्टी के सभी कार्यक्रमों में अपनी पूर्ण मौजूदगी दर्ज करवाते हो।
उन्होंने अपने वक्तव्य में भाजपा और मोदी के समर्थक चाहे वो पार्टी के पूर्व पदाधिकारी हो अथवा पूर्व कार्यकर्ता हों जिन्होंने अपने व्यक्तिगत कारणों से पार्टी से दूरी बना लिया हो। उन सभी को भाजपा औंर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए। जनकल्याण योजनाओं से अवगत करवाते हुए। भाजपा से जोड़ने पर जोर दिया गया।
उन्होंने नरेंद्र मोदी समर्थक सोशल मीडिया,प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में कार्यरत लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा की आज डिजिटल भारत में पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में इनका बहुत योगदान हैं। उन्होंने हर मंडल में पचास विशिष्ट व्यक्तियों की सूची बनाने पर भी जोर देते हुए कहा की आगामी लोकसभा चुनाव एक तरह का महाभारत का युद्ध के समान हैं। जिसमें हमें हर उस व्यक्ति का समर्थन लेना है जो इस धर्मयुद्ध में हमारा समर्थक हो ।
इसमें सभी स्वतंत्रता सेनानी,प्रभावशाली डॉक्टर्स,शिक्षकों,किसानों एवं व्यवसाइयों को पार्टी के साथ जोड़ने के साथ उनका समर्थन लेने पर जोर देते हुए 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाने का आग्रह किया साथ हीं कहा की जनता के उत्थान के लिए जनधन योजना,आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री आवास,शौचालय,प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना हर घर नल हर घर जल,वंदे भारत एवम करोना काल में अस्सी करोड़ गरीब नागरिकों को दो वर्षों तक मुफ्त अनाज जैसे मोदी जी की जनहित कार्य हमारी भ्रष्टाचार रहित उपलब्धि है,जो हमे आगामी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सहयोग करेगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर सिंह,ज्ञानरंजन सिंह,अभियान टोली के संयोजक सह वरीय उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी,सह संयोजक अखिलेश प्रसाद,रंजन फौजी,मंत्री सह मुखिया राजेंद्र कुशवाहा,दिलीप सिंह,रमेश वर्मा,मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,कमलेश राय,संजय त्यागी,जयदेव राय,रोशनाथ उपाध्याय,सुनील साहू,ललन मिश्रा,राजेंद्र सहाय,श्रवण राय इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:
![](https://vananchal24tvlive.com/wp-content/uploads/2021/11/WhatsApp-Image-2021-11-18-at-10.37.19-AM.jpeg)