Advertisements

उपायुक्त ने किया चितरपुर प्रखंड का दौरा, चितरपुर-रजरप्पा फोरलेन मार्ग पर बाकी बचे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के संबंध में दिए महत्वपूर्ण निर्देश…
रामगढ़ ब्यूरो (इन्द्रजीत कुमार)
जिले के उपायुक्त पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने चितरपुर प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त ने चितरपुर-रजरप्पा फोरलेन मार्ग के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के क्रम में कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, रामगढ़ राजीव रंजन से पथ निर्माण के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। उपायुक्त ने समस्याओं के निराकरण एवं जल्द से जल्द बाकी बचे कार्यों को पूर्ण करने के संबंध में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए वहीं उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्यों के दौरान नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लेने एवं इसकी जानकारी नियमित रूप से जिला प्रशासन को देने का निर्देश दिया गया।
Advertisements

Related posts:
SARIKELA NEWS : 1908 से हो रही है भुरकूली गांव में चड़क पूजा; स्वप्न विचार के साथ यहां प्रकट हुए थे ...
सरायकेला:यातायात नियमों का उल्लंघन करने, ओवर स्पीडिंग करने तथा अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई करने क...
SARAIKELA NEWS : ऐतिहासिक होगा जिले में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम; शामिल होंगे कांग्रेस प्रभारी, प...

