उत्पाद विभाग ने चलाया अवैध शराब भट्टीयो के खिलाफ अभियान…

आदित्यपुर (ए के मिश्रा )/ सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर खरसावां थाना क्षेत्रों में अवैध शराब भठियों के खिलाफ उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा के द्वारा अभियान चलाया गया। खरसावां थाना क्षेत्र के रीडिंग जंगल के समीप और राजनगर थाना क्षेत्र के सीजुलता के क्षेत्रों में उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा के द्वारा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कुछ लोग भागने में फरार हो गए हैं। भारी मात्रा में जवा महुआ शराब और ड्रम जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार हुए व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही उत्पाद निरीक्षक निर्भय सिन्हा ने संवाददाता को बताया कि यह अभियान लगतार जारी रहेंगे ।
Advertisements

Advertisements

Related posts:

